फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners to receive outstanding arrears and DA installments before Diwali

Bilaspur News: दिवाली से पहले पेंशनरों को मिले बकाया एरियर और डीए की किस्तें

Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pensioners to receive outstanding arrears and DA installments before Diwali
बिलासपुर में आयोजित बैठक में पेंशनरों का संबोधित करते जिला प्रधान। स्रोत: एसोसिएशन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक में उठी मांग, सहकारी सभा उप पंजीयक के फैसले का किया स्वागत
विज्ञापन

कहा- मुख्यमंत्री से इसी माह होगी बैठक, लंबित वित्तीय लाभों और एरियर भुगतान का है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर ने सरकार से मांग उठाई है कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के शेष एरियर का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही, एसोसिएशन ने लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें भी आगामी दिवाली से पहले जारी करने का आग्रह किया है। जिला परिषद सभागार बिलासपुर में जिला प्रधान जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में आयोजित त्रैमासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से अब तक पेंशनरों को दी गई वित्तीय राहतों का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अपने वादे के मुताबिक दिवाली पर महंगाई भत्ते के साथ-साथ वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण सहित लंबित एरियर के भुगतान का तोहफा जरूर देंगे।
विज्ञापन

बैठक में उप पंजीयक सहकारी सभाएं हिमाचल प्रदेश की ओर से पिछले वर्ष सुरेश ठाकुर की ओर से दायर अपील पर आत्माराम शर्मा के पक्ष में दिए गए निर्णय की जानकारी भी दी गई। प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने इस निर्णय को पढ़कर सुनाया, जिसे वक्ताओं ने सत्य की जीत बताते हुए इसके स्वागत का प्रस्ताव पारित किया। ठाकुर हुकम सिंह ने प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसी माह मुख्यमंत्री के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पेंशनरों की तमाम प्रमुख समस्याओं और मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का कुशल संचालन महासचिव नरोत्तम धीमान ने किया। इस दौरान प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के अलावा चारों खंडों, दोनों शहरी इकाइयों और 20 ग्रामीण इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर लता ठाकुर, कमलेश शर्मा, भावना पठानिया, जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, इंद्र सिंह ढटवालिया, नसीब ढटवालिया, तरसेम शर्मा, प्रकाश ठाकुर, बालक राम, रामलाल चंदेल और सुरेश धीमान सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान
जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने कहा कि बिलासपुर में संगठन पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक खंड में त्रैमासिक और इकाइयों में मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने संगठन से अलग हुए अन्य पेंशनर साथियों से भी अपील की कि वे पेंशनरों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए वापस मुख्यधारा से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed