फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners discussed about association elections

Bilaspur News: पेंशनरों ने एसोसिएशन के चुनावों को लेकर की चर्चा

Sun, 16 Jun 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pensioners discussed about association elections
- बरठीं में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई बरठीं की बैठक रविवार को बरठीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान गोपाल कृष्ण शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से इकाई के चुनावों को लेकर चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनावों के बारे में जिला प्रधान द्वारा इकाइयों और खंड चुनावों की अधिसूचना के बाद ही चुनाव करवाए जाएंगे। इसकी तिथियां शीघ्र ही सितंबर तक घोषित कर दी जाएंगी। इसके अनुसार ही चुनाव होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार को पेंशनरों की मांगों के बारे में बैठक बुलाने के लिए आग्रह किया जाए, ताकि मांगों के मनवाया जा सके। इस दौरान जिला महामंत्री चेतराम वर्मा सरकार से आग्रह किया कि 1-1-2016 से पहले और बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन के मामले और उनके आर्थिक लाभ शीघ्र दिए जाएं। साथ ही पेंशनरों ने आग्रह किया कि समय रहते पेंशनरों के संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर और चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र करने का प्रबंध किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महामंत्री चेत राम वर्मा, राज्य संगठन मंत्री गोपाल दास शर्मा, राज्य संयुक्त सचिव लेख राम कौंडल और राज्य महामंत्री हुकुम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed