Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Event at Shiva International School adorned with cultural performances

Bilaspur News: शिवा इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह

Sun, 29 Nov 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Event at Shiva International School adorned with cultural performances
वार्षिक सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा
विज्ञापन

शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह संचयन के दूसरे दिन भी उत्साह और उमंग का माहौल रहा। समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रो. कुलभूषण चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रामायण, योग, दांडी मार्च, बेटी हूं मैं बेटी, हिरण्यकश्यप, कृष्ण रासलीला और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। वहीं, राजस्थानी नृत्य, भांगड़ा, गिद्दा और ताइवान थीम पर आधारित कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रोचक अंदाज में विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में कक्षा तीसरी से जमा दो तक के विद्यार्थियों को शिक्षा, कला, संगीत, विज्ञान, खेलकूद और साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यकारी निदेशक कुमार आयुष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी हासिल करने के साथ इसका सही उपयोग करना सीखना चाहिए। मुख्यातिथि प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कारों और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया। शिवा समिति के प्रबंध निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दे रहा है। इस अवसर पर शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला देवी, जिला परिषद सदस्य सपना ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति की सचिव मधु शर्मा, कुमारी अदिति और प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन बच्चों को किया सम्मानित
समारोह में सृजन शर्मा, शन्वी, शिवांश, आर्यन, अवनि, शेली, प्रांजन, हर्षिता, आशीष पाल, श्रियान, दिव्यांशी, आध्या मेहता, अर्णा, सुजैन, मंदिशा, अर्नव, संयम, आदित्य, ऋत्विक, पलक, चयनिका, गौरिका, तन्वी, राजवीर कुंडी, सोनल, शौर्य गौतम, संचिता, संस्कृति, अर्पिता, स्नेहा, रिद्धि, पारुल, आराध्या, ऋषिका और आयुष भाटिया सहित अनेक विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तेजल नड्डा, त्रिशिका ठाकुर, प्रिविका, रुद्रांश ठाकुर, शिवेन शर्मा, तनिषि कौशल, समृद्धि, सूर्यांश पटियाल, शौर्य ठाकुर, स्वास्तिक नड्डा, तनिषि शर्मा, वेरोनिका शर्मा, युशिका चौहान, वेदिका गौतम, आरव चंदेल, आरुष शर्मा, अनिका शर्मा, अंश नेगी, अन्विका ठाकुर, अव्यान कनव, काव्या शर्मा, रियांशिका, प्रांशुल चंदेल, दिव्यांका राय, गौरांग शर्मा, मानविक, दिव्या शर्मा, निहारिका ठाकुर, प्रिशा ठाकुर, प्रज्ञा, नव्या, शिव्या ठाकुर, वत्सल शर्मा, अलीशा कौशल, सेजल ठाकुर, गरिमा और ईशित भारद्वाज सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed