{"_id":"6b0b21938ad83def2c0b15f9","slug":"six-youths-from-bilaspur-selected-for-viksit-bharat-young-leaders-dialogue-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172650-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए बिलासपुर से छह युवा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए बिलासपुर से छह युवा चयनित
विज्ञापन
जिला भाषा कार्यालय बिलासपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के चैलेंज ट्रैक के तहत जिला
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जलवायु और सीमा सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर रखे विचार
कांगड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से माय भारत की ओर से शनिवार को जिला भाषा कार्यालय बिलासपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने जलवायु सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न विषयों से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सोच, समझ और नए विचारों को सामने रखा। इनका मूल्यांकन एसडीएम बिलासपुर राज कुमार की अध्यक्षता में गठित जूरी ने किया। जूरी ने प्रस्तुतियों के आधार पर छह प्रतिभागियों का चयन किया।
चयनित छह युवा अब कांगड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां उन्हें प्रदेश के अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों के साथ अपने विचार और सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
माय भारत की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखने का मंच देना है। इसके माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और नीति निर्माण, नवाचार व सामाजिक बदलाव में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।