फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners demand early release of arrears and pending financial benefits.

Bilaspur News: पेंशनरों ने एरियर और लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की उठाई मांग

Tue, 15 Sep 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demand early release of arrears and pending financial benefits.
अमरपुर में आयोजित बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत पेंशनर
अमरपुर-पनौल इकाई की बैठक में 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों का एरियर जारी करने की मांग
विज्ञापन

30 सितंबर से पहले जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की अमरपुर-पनौल इकाई की कार्यकारिणी सह-साधारण सभा की बैठक रविवार को अमरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष रमेश चंद सांख्यान ने की। इसमें पेंशनरों की लंबित मांगों, वित्तीय लाभ और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की संशोधित पेंशन का एरियर जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का भुगतान करने की मांग भी की गई। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान का इंतजार करने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में 17 दिसंबर 2025 को हुए जिला स्तरीय और 25 जुलाई 2026 को हुए राज्य स्तरीय पेंशनर सम्मेलन में लिए गए निर्णयों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने मांगों को समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सलाहकार दलीप सिंह ठाकुर और खंड एवं जिला प्रतिनिधि विजय सिंह चंदेल ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला और राज्य स्तर के संघर्ष में इकाई के पेंशनर पूरा सहयोग करेंगे। बैठक की शुरुआत दिवंगत पेंशनरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

मदन गोपाल बने कार्यकारी सचिव
बैठक में जगदीश सिंह के संगठन को सहयोग न कर पाने के कारण वर्ष 2026-27 के लिए मदन गोपाल को सर्वसम्मति से नया कार्यकारी सचिव बनाने का निर्णय लिया गया। पेंशनरों को आयु आधारित लाभों की जानकारी देने के साथ सभी सदस्यों से 30 सितंबर 2026 से पहले जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील की गई। इकाई का वार्षिक समारोह नवंबर तक आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed