{"_id":"5f2b01028ebc3e3ce151ddb8","slug":"pension-will-be-given-to-old-men-for-70-years-now-subhash-bilaspur-news-sml340778244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आय प्रमाण पत्र के बृद्धा पेंशन देने की उम्र अब 70 वर्ष : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आय प्रमाण पत्र के बृद्धा पेंशन देने की उम्र अब 70 वर्ष : सुभाष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर विधायक बिलासपुर सुभाष ठाकुर ने विकास खंड कार्यालय सदर में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रैली को संबोधित किया। कहा कि अब बिना आय प्रमाण पत्र के वृद्धाओं को 70 वर्ष तक पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने रैली के माध्यम से क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के केंद्र तथा राज्य सरकार की संचालित प्रमुख योजना उज्ज्वला एवं गृहिणी सुविधा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान, हिमकेयर, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास आदि योजनाओं संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वर्चुअल रैली में सदर ब्लॉक की पंचायतों के लगभग 700 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक सुभाष ठाकुर ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दूर दराज के गांवों में रहने वाले हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब व किसानों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के खातों में सरकार द्वारा 6 हजार रुपये प्रति वर्ष जमा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। गांवों का विकास होगा तभी देश का पूर्ण विकास संभव है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, जिला भाजपा के महामंत्री आशीष ढिल्लों, एसडीएम सदर रामेश्वर दास, खंड विकास अधिकारी सदर विनित कुमार ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी संजीव धीमान उपस्थित रहे।