फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pension should be paid on the first day of the month: Pensioner

महीने की पहली तारीख को हो पेंशन का भुगतान : पेंशनर

Thu, 03 Oct 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Pension should be paid on the first day of the month: Pensioner
-जकातखाना में आयोजित हुई पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड स्वारघाट के तहत जकातखाना इकाई की बैठक शिव मंदिर जकातखाना के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता जकातखाना इकाई के अध्यक्ष सरवन कुमार ठाकुर ने की है। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई है।

पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशन पहले की तरह हर माह की पहली तारीख को उनके पेंशन खातों में डाली जाए। प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को देरी से पेंशन प्रदान करना सरासर अन्याय और भेदभाव दिखाई पड़ रहा है। सरकार का यह तुगलकी फरमान कर्मचारियों और पेंशनरों को बांटने जैसा लग रहा है। ताकि कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों के लिए एकजुट न हो सकें। पेंशनरों का कहना है कि समय पर पेंशन नहीं मिलने की वजह से पेंशनरों और कर्मचारियों को बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्योंकि जिन पेंशनरों और कर्मचारियों ने बैंकों से कर्ज ले रखा है उनकी समय पर किश्त निपटाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुकानदारों का उधार चुकाने और राशन डिपो से सामान लेने में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर घर का कोई सदस्य बीमार हो जाए तो उसे इलाज के लिए ले जाने में भी उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो पेंशनर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष सदाराम ठाकुर, रोशन लाल, रामलाल, नंतराम, श्रीराम, रामरतन और शंकर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed