फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patwari-Kanungo roared at the district headquarters in protest against the state cadre

Bilaspur News: स्टेट कैडर के विरोध में जिला मुख्यालय पर गरजे पटवारी-कानूनगो

Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patwari-Kanungo roared at the district headquarters in protest against the state cadre
बिलासपुर में मांगो को लेकर एसी टू डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते पटवारी क
-सरकार से निर्णय वापस लेने की उठाई मांग
विज्ञापन

-आठ दिन से पटवारी-कानूनगो नहीं कर रहे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्टेट कैडर के विरोध में संयुक्त पटवारी-काूननगो महासंघ ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार रोष रैली निकाली। रैली के बाद एसी टू डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
जिले भर में पटवारी और कानूनगो की पेन डाउन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। चारों उपमंडल घुमारवीं, सदर, झंडूता, श्री नयना देवी जी में पटवार कार्यालय बंद रहे। इस दौरान महासंघ के सदस्य जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और रैली निकाली। यह रोष रैली लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई और बस अड्डा होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। उपायुक्त कार्यालय में एसी टू डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया और मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। इस रोष रैली में जिले भर से 75 पटवारी और कानूनगो शामिल हुए। रोष रैली में जमकर नारेबाजी की गई और निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। महासंघ के प्रधान सुनील दत्त जोशी ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं आने के कारण महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिले के समस्त पटवारी कानूनगो द्वारा जिला मुख्यालय पर रोष रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार महासंघ के किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ कोई एक तरफा कार्रवाई करती है तो महासंघ इस बारे में उग्र रूप से विरोध करेगा।
विज्ञापन

जिला के समस्त पटवारी आपदा संबंधी कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पटवारी कानूनगो सरकार से टकराव नहीं चाहते हैं और हमेशा की तरह सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने सरकार से आग्रह किया की सरकार शीघ्र ही इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed