{"_id":"69357e59d352c1c1f20c1cc0","slug":"patriotic-message-given-on-flag-day-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-149741-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडा दिवस पर देशभक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडा दिवस पर देशभक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के 45 कैडेट्स ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल रहे।
यह कार्यक्रम सीनियर अंडर ऑफिसर चंदन कौंडल, अंडर ऑफिसर सक्षम, कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट मनीषा देवी और सार्जेंट शुभम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्राचार्य ने कैडेट्स को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस शहीदों और सैन्यकर्मियों के सम्मान का प्रतीक है। यह दिवस देश की सुरक्षा में लगे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है।
इस दिन सैनिक कल्याण कोष के लिए जागरूकता बढ़ाई जाती है। झंडा दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और बलिदान की भावना की याद दिलाता है। यह सेना, नौसेना और वायुसेना जैसे तीनों अंगों के योगदान का सम्मान करता है। इस दिन के माध्यम से समाज में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। सैनिकों के परिवारों के लिए सहायता और सहयोग सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया जाता है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जय चंद सहित कैडेट्स को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर चंदन कौंडल ने भी झंडे के महत्व और देश के प्रति समर्पण की भावना पर विचार व्यक्त किए। यह समस्त गतिविधियां एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जय चंद के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।