फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   park

घुमारवीं में सालों से नहीं हो पाया पार्कों का निर्माण कार्य

Fri, 14 Feb 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
park
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बनने वाले पार्कों का निर्माण सालों से अधर में पड़ा है जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने घुमारवीं के सभी वार्डों में पार्क निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद काम भी शुरू हुआ लेकिन हालत ऐसी है जहां काम शुरू हुआ वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि कई वार्डों में पार्क का निर्माण भी शुरू नहीं हो पाया है जिस कारण लोगों में भारी रोष है। बेशक नगर परिषद के द्वारा हर वार्ड में बनने वाले पार्कों के लिए टेंडर करवा दिए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इसके लिए जमीन का भी चयन किया है। वहीं नगर परिषद के पास बजट भी है लेकिन इसके बाद भी नप सिर्फ तीन वार्डों में बनने वाले पार्कों का काम शुरू कर पाई है जिनमें वार्ड एक, दो और तीन शामिल हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में रहने वालों लोगों की काफी समय से मांग थी कि हर वार्डों में पार्क बनाए जाएं। इन पार्कों के बन जाने से बड़े बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पर न जा कर पार्क में खेला व घुमा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पार्कों के निर्माण के लिए और सज्जो सम्मान के लिए एक करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। पार्कों में बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले और अन्य सामान लगाया जाएगा तथा घूमने के लिए रास्तों व बैठने के लिए हरी घास भी लगाई जानी थी। नगर परिषद के द्वारा सभी टेंडर करने के बाद भी सिर्फ तीन वार्डों का ही काफी समय पहले का काम चला हुआ है।
शहर के लोगों में होशियार सिंह, रूप लाल, दलेल सिंह, ओम प्रकाश, इंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, बिट्टू, अदिति व रामलाल आदि ने कहा कि पार्कों का निर्माण हो जाने से घुमारवीं शहर को चार चांद लग जाएंगे लेकिन नप की सुस्ती के कारण यह काम पूरा नहीं हो पा रहा है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि सभी वार्डों में बनने वाले पार्कों के लिए जमीन पहले चयनित कर ली गई है जहां पर यह अत्याधुनिक पार्क बनाए जाने हैं। नगर परिषद के द्वारा इन पार्कों के निर्माण के लिए टेंडर करवा दिए गए हैं। कई वार्डों में कार्य शुरू हो चुका है जो अंतिम पड़ाव पर है तथा जिन वार्डों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है उनमें कुछ अनियमितताएं हैं उन्हें पूरी होने के बाद ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नप के अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed