फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parents are angry over the closure of the Commerce Faculty of Shri Naina Devi Degree College.

Bilaspur News: श्री नयना देवी डिग्री कॉलेज से कॉमर्स संकाय बंद होने से अभिभावकों में रोष

Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Parents are angry over the closure of the Commerce Faculty of Shri Naina Devi Degree College.
श्री नयना देवी जी कॉलेज
लोगों ने संकाय बहाल करने के साथ विज्ञान शुरू करने और रिक्त पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन

विद्यार्थियों को करना पड़ेगा ऊना और बिलासपुर मुख्यालय का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र सरकारी डिग्री कॉलेज में कॉमर्स संकाय बंद किए जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है। सरकार की ओर से 2 जून को जारी अधिसूचना के बाद कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई बंद होने से क्षेत्र के छात्रों के सामने उच्च शिक्षा का संकट खड़ा हो गया है।
लोगों का कहना है कि पंजाब सीमा से सटे ग्वालथाई से स्वारघाट तक यह एकमात्र सरकारी डिग्री कॉलेज है। ऐसे में कॉमर्स संकाय बंद होने से विद्यार्थियों को मजबूरन बिलासपुर या ऊना का रुख करना पड़ेगा, जो अधिकांश परिवारों के लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं है। कॉलेज को 10 सितंबर 2018 को सरकार ने अधिग्रहित किया था। इससे पहले यह रूलदू राम सनातन धर्म कॉलेज के नाम से संचालित होता था। अधिग्रहण के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि यहां शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा, लेकिन आठ वर्ष बाद कॉलेज में सुविधाएं बढ़ने के बजाय घटने लगी हैं। पहले से ही कॉलेज में विज्ञान संकाय उपलब्ध नहीं है और अब कॉमर्स संकाय भी बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज में अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के प्राध्यापक भी नहीं हैं। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक, लिपिक, पुस्तकालयाध्यक्ष और तबला वादक के पद भी लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। उन्होंने सरकार से कॉमर्स संकाय को तुरंत बहाल करने, विज्ञान संकाय शुरू करने और रिक्त पदों को भरने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


इनसेट

नगर परिषद श्री नयना देवी की उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के एकमात्र सरकारी डिग्री कॉलेज में कॉमर्स संकाय बंद करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे तत्काल बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्थानीय निवासी होशियार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार अपने बच्चों को बाहर पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में कॉमर्स संकाय बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।
इनसेट
स्थानीय निवासी प्रोमिला शर्मा ने कहा कि कॉलेज में पहले से विज्ञान संकाय नहीं है और अब कॉमर्स भी बंद कर दिया गया है। सरकार को दोनों संकाय उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को बाहर न जाना पड़े।

इनसेट
रिक्त पद भरकर शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करे सरकार
स्थानीय निवासी भरत भूषण ने कहा कि कॉलेज में कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं और विषय विशेषज्ञों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार को जल्द सभी रिक्त पद भरकर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

श्री नयना देवी जी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed