फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   55,000 devotees paid obeisance at the shrine of Goddess Naina on the first day of Navratri.

Bilaspur News: पहले नवरात्र पर मां नयना के दरबार में 55 हजार श्रद्धालु ने टेका माथा

Mon, 12 Oct 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
55,000 devotees paid obeisance at the shrine of Goddess Naina on the first day of Navratri.
श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
बारिश के बीच भी नहीं डिगी आस्था, दिनभर भक्ति के रंग में रंगा रहा शक्तिपीठ
विज्ञापन

सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को करीब 55 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। माता के जयकारों से मंदिर परिसर दिनभर गूंजता रहा। दोपहर में बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई।
नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालु कतारों में लगकर माता के दर्शन करते रहे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मेला क्षेत्र में जगह-जगह हट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु बैठकर आराम कर सकते हैं। यहां मोबाइल फोन चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। दूरदराज से आने वाले परिवारों को इन सुविधाओं से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

नौ सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र
श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में विभाजित किया है। इनमें छह सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती का प्रावधान किया गया है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था के लिए टोबा, घवांडल और रोपवे के समीप ट्रैफिक बैरियर स्थापित करने की व्यवस्था की गई है। निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की अनुमति देने और भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम श्री नयना देवी जी को मेला अधिकारी और मंदिर अधिकारी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्वास्थ्य शिविर, तीन एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी
नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पांच अस्थायी स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीन एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रखने का प्रावधान किया गया है। स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। ढाबों में रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है, जबकि लंगर लगाने के इच्छुक संस्थानों को ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी।

बाजार में बढ़ी रौनक
पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ से स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है। पूजा सामग्री, प्रसाद, चुनरी, नारियल और अन्य धार्मिक सामान की दुकानों पर खरीदारी होती रही। खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी।

श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed