{"_id":"6acbe450c9ed21e5d90d7da5","slug":"a-confluence-of-culture-and-talent-was-witnessed-at-spandan-the-annual-function-of-dav-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169683-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डीएवी स्कूल के वार्षिक समारोह स्पंदन में दिखा संस्कृति और प्रतिभा का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डीएवी स्कूल के वार्षिक समारोह स्पंदन में दिखा संस्कृति और प्रतिभा का संगम
विज्ञापन
डीएवी स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
वार्षिक समारोह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर के दो दिवसीय वार्षिक समारोह स्पंदन के दूसरे दिन पारंपरिक संस्कृति संवर्धन भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक रचनात्मकता की शानदार झलक पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. इशा विशेष अतिथि और एसडीएम सदर राज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और डीएवी गान के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका आर्यकल्प का विमोचन भी किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यार्थियों ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने अलादीन मैजिक जर्नी, ट्राइबल रिदम, शिवा द कॉस्मिक फोर्स और मणिपुर से दक्षिण भारत तक की लहर सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, आध्यात्मिकता, पारंपरिक विरासत और देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और मेहनत से मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान ‘सेरेमनी ऑफ एक्सीलेंस’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि उपायुक्त राहुल कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से जीवन में निर्धारित लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ।