फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trials for Bilaspur's teams for the Junior Kabaddi Championship on October 18.

Bilaspur News: जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर की टीमों के ट्रायल 18 अक्तूबर को

Mon, 12 Oct 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Trials for Bilaspur's teams for the Junior Kabaddi Championship on October 18.
घुमारवीं में होगा लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन, सोलन में 21 अक्तूबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर जिले की लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन 18 अक्तूबर को होगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से शहीद विजय पाल स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित टीमें 21 अक्तूबर से सोलन में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जिला कबड्डी एसोसिएशन की बैठक रविवार को घुमारवीं में प्रधान सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चैंपियनशिप के लिए टीमों के चयन और ट्रायल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि ट्रायल में 20 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। लड़कों के लिए अधिकतम वजन सीमा 75 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 65 किलोग्राम निर्धारित की गई है। निर्धारित आयु और वजन के मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीम तैयार करना है। खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर ट्रायल में पहुंचने और अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती व दमखम का प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed