{"_id":"6a41242007c070ccbf04f10d","slug":"panic-over-theft-incidents-in-auhar-panchayat-villagers-submit-memorandum-to-sp-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162654-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर पंचायत में चोरी की वारदातों से दहशत, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर पंचायत में चोरी की वारदातों से दहशत, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते औहर पंचायत के प्रतिनिधि। स्रोत: पंचायत
दो माह में 11 स्थानों पर चोरी व सेंधमारी की हुई कोशिशें
रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत औहर में लगातार हो रही चोरी और सेंधमारी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। दो माह के भीतर 11 स्थानों पर चोरी अथवा चोरी के प्रयास होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। पंचायत प्रधान देशराज शर्मा की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत के विभिन्न गांवों में लगातार हो रही वारदातों के कारण लोग रात के समय अपने घरों में भी सहमे हुए हैं। कई परिवार सुरक्षा के लिए रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम तैनात करने और चोरी के मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने बताया कि 18 मई की रात दड़याणा गांव में बली राम, राहियां-पलथीं में तुलसी राम और दड़याणा में ही सुरेश कुमार के घर चोरी का प्रयास किया गया। इसके बाद 22 मई को भजवाणी-रोपा में नंद लाल, भजवाणी में सुभाष शर्मा तथा कल्लर में बलबीर सिंह के घरों में सेंधमारी की कोशिश हुई। 25 मई को औहर में सोहन लाल धीमान के घर को निशाना बनाया गया, जबकि 9 जून को भजवाणी में मदन चंदेल, सतीश कुमार और रमेश कुमार के घरों में भी चोर घुसने का प्रयास किया। 10 जून को बड़ोआ गांव में बसंदी राम के घर पर भी इसी तरह की घटना हुई।
उन्होंने बताया कि सुभाष शर्मा, नंद लाल और बली राम के घरों से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो चुके हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना गहरा गई है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर भी अंकुश लगाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की। प्रधान ने कहा कि यह मामला पहले भी पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाया गया था, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत उप प्रधान गौरव शर्मा, संदीप ठाकुर और हरीश ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।