फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panic due to leopard attack in Matyal village

Bilaspur News: मटयाल गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत

Fri, 15 May 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panic due to leopard attack in Matyal village
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई गतिविधियां
विज्ञापन

खेतों और रास्तों में घूमता दिखा तेंदुआ
ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई तुरंत कार्रवाई की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पटेर के अंतर्गत आने वाले मटयाल गांव में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव के खेतों, संपर्क रास्तों और आबादी के समीप तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व रात के समय तेंदुआ गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
वाह रनौता और मटयाल निवासी सुमित सिंह, किशोरी लाल, ज्ञान चंद, दूनी चंद, ओंकार, अरविन्द, हेमराज, राजेश, बासु देव, संतोष राम, संजीव कुमार, धर्म पाल और तिलक राज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात तेंदुआ गांव में दिखाई दिया, जिससे लोग सहमे हुए हैं। सुमित सिंह ने बताया कि इन दिनों पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रचार के चलते प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी से उनमें भी भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं, जबकि किसान भी खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में मटयाल गांव के ईश्वर दास के पालतू कुत्ते पर भी रात के अंधेरे में तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। पशुपालकों को भी अपने मवेशियों की सुरक्षा सताने लगी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते वन विभाग ने उचित कदम नहीं उठाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत वन विभाग की टीम भेजी जाए, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। गांव के लोगों ने प्रशासन से भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को सतर्क रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है तथा लोग हर समय किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन


झंडूता में बढ़ी तेंदुए की चहलकदमी

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। शाम होते ही तेंदुआ जंगल से निकल कर रिहायशी क्षेत्रों में घूम रहा है। कई बार लोगों को रास्ते में घूमता हुआ दिखाई देता है। हालांकि तेंदुए ने किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं किया है। पहले भी तेंदुआ उपमंडल मुख्यालय झंडूता के आनंदघाट, बैहरन, कोटलू सहित अन्य इलाकों में दिन में देखा है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता अशोक कुमार ने बताया कि झंडूता के इलाकों में तेंदुए के मिलने की जानकारी है। विभाग ने करीब दो माह पहले कोटलू गांव के आसपास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आजकल गर्मी का मौसम चला है, इसलिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि वन विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय प्रयासरत रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed