{"_id":"6ac25797d83bb3ee4d04ae1f","slug":"28000-devotees-offered-prayers-at-shri-naina-devi-ji-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169202-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
दिनभर मंदिर परिसर में लगी रही भक्तों की कतारें
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी किए। सुबह के समय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर कुछ समय के लिए कतारें लगी रहीं।
मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। दिनभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।