फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ensure early payment of pensioners' financial dues: Rajkumar

पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करें : राजकुमार

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ensure early payment of pensioners' financial dues: Rajkumar
पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से उठाई भुगतान की मांग
विज्ञापन

कार्यकारिणी का विस्तार कर नई जिम्मेदारियां सौंपी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति सदर खंड की बैठक पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह पंजगाईं में खंड संयोजक राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और वित्तीय देनदारियों को लेकर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश सरकार से सभी पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया।
बैठक में सदर खंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जय कृष्ण शर्मा को मुख्य सलाहकार, कर्म सिंह चंदेल को संयुक्त सलाहकार, प्रकाश चंद शर्मा को संयुक्त सचिव, सुरेश चंदेल को सह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र तिवारी को सह प्रेस सचिव, प्रेमलाल ठाकुर को सूचना एवं प्रसार प्रभारी और पवन चंदेल को सह सूचना प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कृष्णा शर्मा को मुख्य महिला सलाहकार और रूमा चंदेल को संयुक्त सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। उर्मिला चंदेल, बाबू राम गौतम, कुबेर सिंह ठाकुर, सालिग्राम शर्मा, जितेंद्र धीमान, श्यामा लाल, बाबू राम, सुरेश शर्मा, रिडकू राम, सुखराम भाटिया और प्रकाश चंद को सलाहकार नियुक्त किया गया। अमरनाथ ठाकुर को सह संयोजक और रामप्रकाश वर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया। बैठक में समिति को मजबूत करने और पेंशनरों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed