फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25th Sharadotsav in Dhaulra from the 11th to the 20th

Bilaspur News: धौलरा में 25वां शारदोत्सव 11 से 20 तक

Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
25th Sharadotsav in Dhaulra from the 11th to the 20th
कलश यात्रा से होगी शुरुआत, दुर्गा पूजा समिति ने जारी किया कार्यक्रम
विज्ञापन

18 अक्तूबर को जगराता और 20 को विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से 25वां शारदोत्सव 11 से 20 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 11 अक्तूबर को भूमि पूजन और कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह नौ बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से धौलरा तक निकाली जाएगी। शाम छह बजे गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ और सात बजे आरती होगी।
12 से 15 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे पूजन और शाम सात बजे आरती होगी। 16 अक्तूबर को षष्ठी पूजन के तहत कल्पारंभ, बोधन, आमंत्रण और अधिवास के अनुष्ठान होंगे। 17 अक्तूबर को सप्तमी पूजन, नवपत्रिका प्रवेश एवं स्थापना और पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को महाष्टमी पर विशेष पूजा, भोग, पुष्पांजलि और आरती होगी। सुबह 11 बजे कन्या पूजन और रात दस बजे से जगराता आयोजित किया जाएगा। 19 अक्तूबर को महानवमी पूजन, संधि पूजा, हवन, पुष्पांजलि, भोग और आरती होगी। 20 अक्तूबर को विजयादशमी पूजन के बाद दोपहर एक बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी और मूर्ति विसर्जन होगा। सुबह 11 बजे भंडारा और शाम सात बजे शांति जल का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। देवी शक्ति गाथा, गरबा नृत्य, भजन संध्या, रंगोली एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के साथ चित्रकला, मेहंदी और वेशभूषा प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। चेतना संस्था के बच्चों और कॉलेज विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां भी होंगी। भाषा विभाग की ओर से कार्यक्रम तथा भजन गायक अभिषेक सोनी की भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी।

समिति के अनुसार, बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें देशभक्ति, प्रादेशिक और पारंपरिक प्रस्तुतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। दुर्गा पूजा समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार और इष्ट-मित्रों सहित उत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed