फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fear of Lumpy Skin Disease: No livestock exhibition at Namhol Fair.

Bilaspur News: लंपी का डर, नम्होल मेले में नहीं लगेगी पशु प्रदर्शनी

Sun, 04 Oct 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fear of Lumpy Skin Disease: No livestock exhibition at Namhol Fair.
नम्होल में आयोजित होने वाले पशु मेले को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद मेला समिति सदस्य। स्रोत: समि
कुश्ती-कबड्डी बढ़ाएगी रौनक, बैल पूजन और खूंटा गाड़ने से शुरू होगा मेला
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर करेंगे शुभारंभ, समापन पर मंत्री राजेश धर्माणी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल में 9 से 11 अक्तूबर तक होने वाले पशु मंडी एवं किसान मेले में इस बार लंपी संक्रमण के चलते पशु प्रदर्शनी नहीं होगी। पशुओं में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पशु प्रदर्शनी रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि, मेले की पारंपरिक रस्मों के तहत बैल पूजन और खूंटा गाड़ने की रस्म आयोजित की जाएगी।
मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के प्रधान बाबू राम सिसोदिया ने की। बैठक में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर भी मौजूद रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार रामलाल ठाकुर ठाकुरद्वारा राम मंदिर से शोभायात्रा निकालेंगे और मेला मैदान में खूंटा गाड़ने की रस्म के साथ मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मेले में खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। 11 अक्तूबर को कुश्ती दंगल होगा। इसके अलावा पुरुष वर्ग की राज्यस्तरीय कबड्डी और महिला वर्ग की जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। दिन के समय महिला मंडलों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 80 इनामों के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। मेले का समापन 11 अक्तूबर को शाम चार बजे होगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित करेंगे। बैठक में मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर, मंच संचालक चमन ठाकुर, शेर सिंह समेत करीब 50 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed