{"_id":"6a1046a63ccc6ed1a0026cac","slug":"panchayati-raj-elections-557-polling-stations-set-up-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160321-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज चुनाव : जिले में बनाए गए 557 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज चुनाव : जिले में बनाए गए 557 मतदान केंद्र
Fri, 22 May 2026 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
47 अतिसंवेदनशील, 130 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
जिले की पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को होगा मतदान
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिले भर में कुल 557 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 47 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 130 संवेदनशील, 380 सामान्य श्रेणी में हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के चारों विकास खंडों में मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इनमें सदर विकास खंड में 152, घुमारवीं में 191, झंडूता में 135, श्री नयना देवी जी विकास खंड में 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सदर विकास खंड के 152 मतदान केंद्रों में से 9 अतिसंवेदनशील और 28 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत स्थापित 191 मतदान केंद्रों में 9 अतिसंवेदनशील, 77 संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि झंडूता विकास खंड में बनाए गए 135 मतदान केंद्र में 26 अतिसंवेदनशील तथा 20 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। वहीं श्री नयना देवी जी विकास खंड के अंतर्गत स्थापित 79 मतदान केंद्र में 3 अतिसंवेदनशील और 5 संवेदनशील मतदान केंद्र रखे गए हैं। राहुल कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।