Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat Samiti and Zila Parishad extend support to the demand for the restoration of the science stream at Jhandutta College.

Bilaspur News: शिक्षा का सच का असर झंडूता कॉलेज में साइंस बहाली की मांग को लेकर पंचायत समिति, जिला परिषद का समर्थन

Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Samiti and Zila Parishad extend support to the demand for the restoration of the science stream at Jhandutta College.
झंडूता में धरना प्रदर्शन के दौरान रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
पंचायत समिति झंडूता ने बैठक कर विषयों की बहाली के लिए प्रस्ताव किया पास
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान के बाद तेज हुआ विषय बहाली का आंदोलन
विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा ने की फैसला वापस लेने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी कॉलेज जुखाला, झंडूता और श्री नयना देवी जी में विज्ञान और कॉमर्स संकाय बंद किए जाने के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब जन आंदोलन का रूप लेने लगा है। अमर उजाला के शिक्षा का सच अभियान के माध्यम से लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब विद्यार्थियों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपा ने विषयों की बहाली के लिए मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय बहाल करने की मांग को लेकर पंचायत समिति झंडूता, जिला परिषद बिलासपुर ने अलग-अलग प्रस्ताव पारित कर सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। वहीं भाजपा ने विधायक जीतराम कटवाल के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शनिवार को पंचायत समिति झंडूता की पहली बैठक अध्यक्ष शीला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय बहाल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। दूसरी ओर, रोहल वार्ड से जिला परिषद सदस्य जरनैल सिंह की अनुशंसा पर जिला परिषद बिलासपुर ने भी इसी मांग का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया। पंचायत और जिला स्तर की संस्थाओं के इस समर्थन से स्पष्ट हो गया है कि यह मुद्दा अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक आवाज बन चुका है। इधर, झंडूता और शाहतलाई मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में विधायक जीतराम कटवाल की अगुवाई में कॉलेज परिसर से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विज्ञान संकाय की तत्काल बहाली की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बच्चों के भविष्य से जुड़े इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि वर्ष 2007 से झंडूता कॉलेज कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों सहित करीब 30 पंचायतों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में विज्ञान संकाय बंद करने का निर्णय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 10 जून को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले घंडीर (बल्हसीणा) कॉलेज को बंद किया गया और अब झंडूता कॉलेज से विज्ञान संकाय समाप्त कर पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य पर चोट की गई है। भाजपा का आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और विद्यार्थियों के हित में है। सरकार से टकराव नहीं, बल्कि समाधान चाहते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से निजी विचारधारा से ऊपर उठकर इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शिक्षा का सच से निकली आवाज, अब सड़कों पर जन आंदोलन
जिले के जुखाला, झंडूता और श्री नयना देवी जी कॉलेजों में विज्ञान और कॉमर्स संकाय बंद किए जाने के बाद अमर उजाला ने शिक्षा का सच अभियान शुरू कर लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों की चिंता को सामने लाया गया। अब यही मुद्दा जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जुखाला के बाद शनिवार को झंडूता में भी विद्यार्थी, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा एक मंच पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed