फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat Pradhan raised the demand for investigation of the work of the Deputy Pradhan

Bilaspur News: पंचायत प्रधान ने उप प्रधान के कार्यों की जांच की उठाई मांग

Thu, 20 Mar 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Pradhan raised the demand for investigation of the work of the Deputy Pradhan
विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपती ग्राम पंचायत घुमारवीं की प्रधान । स्रोत : जागरूक पाठक
-खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-प्रधान बोलीं, वर्तमान उप प्रधान ने प्रधान रहते किए नियम विरुद्ध कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत घुमारवीं में प्रधान और उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के बीच चल रहे विवाद के बीच प्रधान ने उप प्रधान पर नियमों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए हैं। प्रधान अनीता देवी ने खंड विकास अधिकारी को इसके लिए ज्ञापन सौंपा।

प्रधान अनीता देवी ने मांग उठाई की वर्तमान उप प्रधान जब प्रधान थे तो उन्होंने नियमों के विपरीत कार्य किए जिसकी जांच होनी चाहिए। अनीता देवी ने बताया कि 28 अक्तूबर 2013 को मनरेगा लोकपाल बिलासपुर और 9 मई 2018 को मनरेगा लोकपाल शिमला की ओर से उप प्रधान के विरुद्ध फैसला दिया है। उस समय वर्तमान पंचायत उप प्रधान प्रधान था। अनीता ने बताया कि उप प्रधान पर प्रधान के रहते हुए खुद ही स्वयं के नाम बिल वाउचर बनाकर अदायगी करने का आरोप का था, जिसका मामला उच्च न्यायालय में दाखिल हुआ था। उप प्रधान को बचाने के लिए उच्च न्यायालय में उस समय कुछ नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए। अनीता ने बताया कि यह लोग मेरे ऊपर भी नियमों के विरुद्ध दबाव बनाकर कार्य करवाना चाहते हैं। जब मैंने नियमों के विरुद्ध कार्य करने से मना किया तो मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं। अनीता ने मांग उठाई कि मामले की जांच की जाए। बात दें कि घुमारवीं पंचायत में उप प्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed