फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat head removed tents of migrant laborers from Seer Khad

Bilaspur News: पंचायत प्रधान ने सीर खड्ड से हटाए प्रवासी मजदूरों के तंबू

Thu, 16 May 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat head removed tents of migrant laborers from Seer Khad
-बोले-प्रवासी लोग खड्ड में डाल रहे थे गंदगी, शिकायत पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी की सीर खड्ड में तीन दिन से अस्थायी तौर से रह रहे प्रवासी मजदूरों पर सुन्हाणी पंचायत ने कड़ी कार्रवाई की है। पानी को दूषित करने और खड्ड के चारों ओर गंदगी फैलाने की शिकायत मिलने के बाद पंचायत ने यह कार्रवाई की है।

सुन्हाणी पंचायत के प्रधान उपेंद्र सिंह परमार ने कहा कि वह अपनी टीम सहित खुद मौके पर पहुंचे। सीर खड्ड में अस्थायी तौर से लगाए तंबुओं में रह रहे लगभग 25 प्रवासी मजदूरों द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करने के बाद वहां से हटाया है। प्रवासी मजदूरों ने भी माना कि वह खड्ड किनारे रहकर गंदगी फैला रहे थे। पंचायत प्रधान ने कहा कि सुन्हाणी खड्ड में कई पेयजल योजनाएं हैं। क्षेत्र के लोगों को पानी की सप्लाई दी जाती है। प्रवासी मजदूर खड्ड में तंबू लगाकर रहते हैं और खुले में ही शौच, कपड़े धोने का काम करते हैं। कहा कि यहां के पानी की सप्लाई से लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा भी है। कहा कि खड्ड में किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed