{"_id":"69fb31a7f1fde22005028586","slug":"panchayat-elections-in-three-phases-preparations-in-full-swing-in-swarghat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159349-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन चरणों में पंचायत चुनाव, स्वारघाट में तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन चरणों में पंचायत चुनाव, स्वारघाट में तैयारियां तेज
Wed, 06 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 06 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद चुनाव अधिकारी। संवाद
26, 28 और 30 मई को 25 पंचायतों में होगा मतदान
निर्वाचन अधिकारियों को दिया चुनाव कराने का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। विकास खंड स्वारघाट की 25 ग्राम पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को विकास खंड कार्यालय में प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसके बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को तैनाती के लिए रवाना किया गया।
खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि विकास खंड स्वारघाट के तहत कुल 25 ग्राम पंचायतें है जिनमें तीन चरणों 26, 28 और 30 मई को चुनाव कराए जाएंगे। 26 मई को तंबोल, टाली, री, मंडयाली, खरकड़ी, मकड़ी, कौड़ांवाला, बस्सी और दबट, 28 मई को कुटैहला, स्वाहण, टरवाड़, घवांडल, कोटखास, भाखड़ा, धरोट, लैहड़ी, और मजारी और 30 मई को बैहल, नकराणा, सलोआ, ग्वालथाई, तरसुह, टोबा और रोडजामन में चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7, 8 ओर 11 मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी। 14, 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 15 मई को 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह 7 से अपराह्न बाद 3 बजे तक होगा। उसके तुरंत बाद पंचायत सदस्य, उप प्रधान तथा प्रधानों के मतों की गणना कर चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आग सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायती राज के चुनावों में किसी भी पद के लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण नहीं किया गया है। 21 साल की उम्र पार करने वाला हर व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। प्रदेश सरकार तथा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही लक्ष्य है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि पंचायती राज संस्थाओं के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के लिए सहयोग करें और मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें।