फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   oxygen plant establish in gumarwin hospital

घुमारवीं अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Mon, 03 May 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
oxygen plant establish in gumarwin hospital
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। अधिकारियों ने अस्पताल का सोमवार को निरीक्षण किया। कोविड मरीजों के उपचार के लिए चार डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं। 50 कोरोना मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

घुमारवीं कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने इससे पहले दो डॉक्टरों को मरीजों की देखभाल का जिम्मा सौंपा था। लेकिन कोविड के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अब चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने के साथ ओपीडी को बंद कर दिया है। अब सिर्फ पॉजिटिव मरीजों का ही उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने चार डॉक्टरों की टीम बनाई है, जो अस्पताल में दाखिल मरीजों का उपचार करेगी। अस्पताल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही हैं, जो तीस तक पहुंच गई है। इनमें से कुछ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बाद घर चले गए हैं। विभाग ने अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की संख्या में इजाफा कर दिया है। इस समय घुमारवीं अस्पताल में 68 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ घुमारवीं अभिनीत शर्मा ने कहा कि उच्च अधिकारियों से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आग्रह किया गया है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। उम्मीद है ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में अपना ऑक्सीजन प्लांट होगा। अस्पताल में ऑक्सीजन के 68 सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed