फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Organizers busy preparing for the historic Chahad Dangal

Bilaspur News: ऐतिहासिक चैहड़ दंगल के लिए तैयारियों में जुटे आयोजक

Sat, 11 Apr 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Organizers busy preparing for the historic Chahad Dangal
समापन अवसर के लिए मंत्री राजेश धर्माणी को किया आमंत्रित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चैहड़ में 18 अप्रैल को होने वाले विशाल दंगल को लेकर आयोजक समिति की ओर से तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरूकर दी गई हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी दंगल को भव्य और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में दंगल के समापन समारोह के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कमेटी को उम्मीद है कि उनके आगमन से आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। चैहड़ दंगल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यह दंगल अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, उच्च स्तरीय मुकाबलों और बड़े पुरस्कारों के लिए जाना जाता है। यहां देश के नामी पहलवानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। चैहड़ दंगल कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह चंदेल, मुख्य संरक्षक हरिया राम और उप प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ के महासचिव दिनेश ठाकुर लक्की ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महादंगल के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed