{"_id":"63d826a706d9d865d953b268","slug":"organization-of-life-consecration-and-installation-of-idol-of-saraswati-mata-bilaspur-news-sml4350036114-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चलैहली स्कूल में सरस्वती माता मंदिर का हुआ निर्माण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चलैहली स्कूल में सरस्वती माता मंदिर का हुआ निर्माण।
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलैहली में सरस्वती माता मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर में सोमवार को सरस्वती माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई और मूर्ति की स्थापना की गई।
इस दौरान स्कूल में दिनभर माता की भेटें गूंजती रही और सारा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। पंडित रवि शर्मा व परमानंद शर्मा ने मंत्रोच्चारण से सरस्तरती माता में प्राण प्रतिष्ठा डाली और उसके बाद पूरे विधि विधान से मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, स्कूल स्टाफ और स्कूल के बच्चों द्वारा हवन आहूति दी गई और माता का आशीर्वाद लिया। स्कूल प्रधानाचार्य प्यार सिंह चंदेल ने रिबन काट कर मंदिर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों, अभिभावकों की मांग पर मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर निर्माण के बच्चों, अभिभावकों, स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोगों ने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के बनने से हर रोज बच्चों व स्कूल स्टाफ को माता का आशीर्वाद मिलेगा।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि स्कूल परिसर में सरस्वती माता मंदिर का निर्माण करके स्कूल प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य किया है। स्कूल के बच्चों द्वारा इस खुशी के मौके पर माता की भेटें गाई और खूब झूमें। इस अवसर सूबेदार सौजू राम, स्कूल प्रवक्ता सुरेश कुमार, विनोद मेहता, अनिल चंदेल, रजनीश, एन.आर. बंसल, सोहन सिंह, अनूप कुमार, पवन रांगड़ा, सेनापाल संधू, किरना देवी, कुशा चड्डा, श्वेता, संतोष कुमारी, सुरजीत सिंह, दिनेश, कुमारी निशा मीनाक्षी, अजय चंदेल, हेमराज, अधीक्षक राम लाल शर्मा, अशोक कुमार, कांता देवी, संजय कुमार, निर्मला देवी, रवि कुमार व अन्य उपस्थित रहे।