फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Open lid of sewerage chamber is inviting accidents

Bilaspur News: सीवरेज चेंबर का खुला ढक्कन दे रहा हादसों को न्यौता

Sat, 27 Apr 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Open lid of sewerage chamber is inviting accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई में गरुणाझाड़ी मंदिर के पास सीवरेज लाइन के चेंबर का टूटा ढक्कन हादसों को न्यौता दे रहा है। गड्ढे पर लोहे की प्लेट रखी हुई, जो कभी टूट सकती है।

मंदिर के बिल्कुल सामने पिछले काफी दिनों से सीवरेज लाइन के एक चेंबर का ढक्कन खुला हुआ है। उस के ऊपर एक लोहे की प्लेट रखी गई है। लोहे की प्लेट के दोनों ओर से चैंबर खुला हुआ है। चेंबर की गहराई चार फुट है। आम आदमी पार्टी के नेता कपिल शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पंचायत पदाधिकारियों और मंदिर न्यास अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर खेद जताते हुए कहा कि इसकी भनक तक किसी अधिकारी को नहीं लगी हो ऐसा तो हो नहीं सकता है। गरूणाझाड़ी मंदिर के आसपास काफी संख्या में श्रद्धालु होते हैं। सीवरेज लाइन के चेंबर का ढक्कन खुला होने के चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बाबा जी के भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये चढ़ावे के रूप में चढ़ाए जाते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को मात्र असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस समस्या का समाधान कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed