फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Open chess competition in Bilaspur on 10th, prize money of Rs 30 thousand

Bilaspur News: बिलासपुर में ओपन शतरंज प्रतियोगिता 10 को, 30 हजार के इनाम

Wed, 06 May 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Open chess competition in Bilaspur on 10th, prize money of Rs 30 thousand
9 मई तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शतरंज संघ बिलासपुर की ओर से 10 मई को स्वर्गीय डीके गुप्ता स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वर्गीय डीके गुप्ता के शतरंज क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को इस खेल के प्रति प्रेरित करना है।


संघ के महासचिव जसबीर सिंह ने बताया कि डीके गुप्ता न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी थे, बल्कि जिले में शतरंज के प्रमुख संरक्षक और प्रोत्साहक भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक खेल के विकास, युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बड़े आयोजनों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट के साथ 10 सेकंड का इन्क्रीमेंट मिलेगा। मुकाबले स्विस सिस्टम के तहत खेले जाएंगे और कुल सात राउंड प्रस्तावित हैं। खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर राउंड में बदलाव संभव रहेगा। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए खुली रहेगी। प्रतियोगिता में कुल 30 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी 9 मई रात 12 बजे तक https://forms.gle/yGFQ3b6ncgmdxu5A7 पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दिन सुबह 9 बजे तक स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed