फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one labouer died aand one injured in tunnel landslides

Bilaspur News: टनल में काम करते वक्त मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौत

Mon, 25 Sep 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
one labouer died aand one injured in tunnel landslides
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास बन रही समानांतर टनल में हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास बन रही समानांतर टनल में मलबा गिरने से दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को आनंदपुर साहिब अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया हैं। वहीं दूसरे मजदूर के शव को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के दोनों मजदूर कंपनी में टनल का काम करते थे। सोमवार को भी हर दिन की तरह दोनों टनल में काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर की ओर से भारी मलबा गिरा और दोनों इसकी चपेट में आ गए। दोनों करीब 30 से 35 फीट नीचे धंस गए। शीघ्र ही दोनों को निकाला गया। इसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह दोनों मजदूर रिश्ते में मामा-भांजा थे। मृतक की पहचान अर्जुन बहादुर (25) और घायल की पहचान गणेश कंवर (34) पुत्र स्वर्गीय भगत कंवर नेपाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है और घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed