फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One has to make efforts for goodness, evil itself pulls one towards itself: DSP

अच्छाई के लिए करने पड़ते हैं प्रयास, बुराई खुद खींचती है अपनी तरफ : डीएसपी

Wed, 27 Aug 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
One has to make efforts for goodness, evil itself pulls one towards itself: DSP
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले और मुख्यातिथि। संवाद
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

डीएसपी ने विद्यार्थियों को अच्छी संगत में रहने के बताए लाभ
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अच्छाई को अपनाने के लिए प्रयास करना पड़ता है, जबकि बुराई बिना बुलाए अपनी ओर खींच लेती है। यह बात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुख्यालय मदन धीमान ने कही। वह राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अच्छी संगत में रहने के लाभ बताए और कानून का पाठ पढ़ाया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देने के साथ ही उन्हें अच्छी संगत के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे व अपराध जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने कॅरिअर और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि जब आप कॉलेज आते हैं तो वह एक नया माहौल होता है। उस समय बच्चे को चाहिए कि वह अच्छी संगत में जुड़े। कॉलेज की शिक्षा बच्चे के बेहतर भविष्य का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अच्छे मित्र और सकारात्मक वातावरण इंसान को सफलता की ओर ले जाते हैं। वहीं गलत संगत जीवन को अंधकार की ओर धकेल देती है। उन्होंने कहा कि बच्चे गलत संगत में जाकर नशे की ओर बढ़ते हैं। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को अच्छे संस्कार मिले, ताकि वह अपने लिए अच्छे बुरे का चयन कर सके। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराया। कहा कि देश भर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि फोन गलत वस्तु नहीं है, लेकिन इसका उपयोग निर्धारित करता है कि यह गलत है या सही। कहा कि तकनीक का सदुपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को जीवन में अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ पीएस कटवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। इस देश को किस दिशा में जाना है, यह युवा तय करता है। इसलिए यह जरूरी है कि विद्यार्थी जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उसे समाज के उत्थान के लिए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हम चाहे कुछ भी हासिल कर लें, लेकिन उसका यदि समाज और देश की उन्नति में कोई लाभ न हो तो वह व्यर्थ है। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी एहसास होना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी डीएसपी से सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहज और सरल भाषा में जवाब दिया। मंच संचालन नम्रता पठानिया ने किया। इस मौके पर डॉक्टर नवेंदु बंसल, अमित चंदेल, कर्मचंद, विनोद कुमार, प्रेमचंद, अंकित चांदले, पुरवेश पंडित, सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले और मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले और मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले और मुख्यातिथि। संवाद

बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेने वाले और मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed