फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One arrested for stealing lakhs from pump house

Bilaspur News: पंप हाउस से लाखों की चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing lakhs from pump house
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई के सरयाली खड्ड के किनारे भगतपुर के बेला में बनी उठाऊ पेयजल योजना के पंप हाउस से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पंप हाउस से रात को करीब साढ़े छह लाख रुपये की मशीनरी चोरी हो गई थी। पंप ऑपरेटर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पंप ऑपरेटर ने वारदात से पहले एक पिकअप गाड़ी के पंप हाउस के आसपास घूमने की भी जानकारी दी थी। साथ ही शक जाहिर किया था कि उसी पिकअप का वारदात में इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इसी के आधार पर छानबीन शुरू की और वीरवार रात को रवि कुमार, निवासी गांव दभेटा, जिला रूपनगर पंजाब को गिरफ्तार किया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि चोरों की संख्या ज्यादा हो सकती है। पुलिस इस गिरोह को शीघ्र ही सलाखों के पीछे भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed