फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On World Tourism Day, students were informed about the possibilities of tourism.

Bilaspur News: विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यार्थियों को पर्यटन की संभावनाओं की जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
On World Tourism Day, students were informed about the possibilities of tourism.
ऋषिकेश स्कूल में विश्व पर्यटन दिवस मनाते हुए विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
ऋषिकेश स्कूल में कार्यक्रम आयोजित, स्थानीय पर्यटन स्थलों और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यावसायिक शिक्षक मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व पर्यटन दिवस हर वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष अवकाश होने के कारण विद्यालय में कार्यक्रम बाद में आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वर्ष 2026 की आधिकारिक थीम पर्यटन को नया रूप देने के लिए डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता है। यह पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यटन के महत्व, स्थानीय पर्यटन स्थलों और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान केक काटकर और मिठाई बांटकर दिवस की खुशियां साझा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यटन संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम है।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, विद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed