फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On Vijayadashami, the Sangh performed weapon worship and procession in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में विजयदशमी पर संघ ने किया शस्त्र पूजन व पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
On Vijayadashami, the Sangh performed weapon worship and procession in Ghumarwin.
घुमारवीं में आयोजित पथ संचलन में भाग लेते स्वयंसेवक। संवाद
लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया संचलन का स्वागत
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है विजय दशमी : ओम प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। विजय दशमी के पावन पर्व पर वीरवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घुमारवीं इकाई की ओर से शहर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन भी निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे संचलन का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक ओम प्रकाश ने कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी वर्ष 1925 में इसी दिन डॉ. हेडगेवार ने की थी, जिसका उद्देश्य भारत को संगठित कर प्राचीन वैभव को दोबारा स्थापित करना था। उन्होंने कहा कि संगठन ही शक्ति है और राष्ट्र की प्रगति व संस्कृति की रक्षा का आधार भी संगठन में निहित है। ओम प्रकाश ने स्वयं सेवकों से समाज में समरसता और एकजुटता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने भगवान श्री राम के आदर्शों को स्मरण कर समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही हिंदू समाज को संगठित और जागरूक कर राष्ट्र हित में कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। शस्त्र पूजन के उपरांत आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में विजय दशमी उत्सव का महत्व, शस्त्र पूजन की परंपरा और हिंदुत्व की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल बनाने का अवसर भी है। पथ संचलन में बच्चों से लेकर युवाओं और वरिष्ठ स्वयंसेवकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed