फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the third day of Diwali, Ghumarwin market witnessed a slowdown, with online shopping being blamed.

Bilaspur News: दिवाली के तीसरे दिन घुमारवीं मार्केट में छाई मंदी, ऑनलाइन शॉपिंग को ठहरा रहे जिम्मेदार

Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
On the third day of Diwali, Ghumarwin market witnessed a slowdown, with online shopping being blamed.
घुमारवीं में खाली पड़ी मार्केट। संवाद
दकडी चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक के मुख्य बाजार में दिनभर खाली रहे दुकानदार
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण के लिए ठोस नीतियां बनाने का व्यापारियों ने किया सरकार से आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बाद घुमारवीं शहर के बाजार में हमेशा ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार तीसरे ही दिन बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। दकडी चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक के मुख्य बाजार में दिनभर दुकानदार खाली बैठे दिखाई दिए।


ग्राहकों की कमी के बीच सड़कों पर केवल गाड़ियों की लंबी कतारें और हल्की हलचल ही देखी गई। दुकानदारों का कहना है कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि अभी भाई दूज जैसा महत्वपूर्ण त्योहार शेष है, जिन पर सामान्य तौर पर बाजार में खरीदारी की रफ्तार बढ़ जाती है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्ष में ऑनलाइन शॉपिंग ने उनके व्यवसाय को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राहक अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही अपनी जरूरत का सामान खरीदना पसंद करते हैं। इसके चलते स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स के मामले में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दबदबा बढ़ गया है। छोटे दुकानदारों ने बताया कि भारी डिस्काउंट और आकर्षक ऑफरों के कारण उनसे प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया है। इससे उनकी आय पर असर पड़ा है और कई व्यवसायी आर्थिक रूप से परेशान हैं। व्यापारी वर्ग ने सरकार से अपील की है कि ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएं, ताकि छोटे व्यापारियों की आजीविका सुरक्षित रह सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो छोटे व्यवसायियों के लिए मार्केट में टिके रहना कठिन हो जाएगा। घुमारवीं बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन से भी आग्रह किया है कि स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पारंपरिक व्यापार फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौट सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed