{"_id":"6615284b48038a52300e393c","slug":"on-the-first-navratri-kadai-prasad-was-offered-to-thai-mata-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115677-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पहले नवरात्र पर ठाई माता को चढ़ाया कड़ाई प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पहले नवरात्र पर ठाई माता को चढ़ाया कड़ाई प्रसाद
विज्ञापन
-14 अप्रैल को होगा हवन यज्ञ, भंडारा और जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन उपतहसील भराड़ी के लढ़यानी स्थित ठाई माता मंदिर में ग्रामवासियों और ग्राम सुधार समिति के सहयोग से माता को कड़ाई प्रसाद चढ़ाया गया। इसके अलावा गांव, प्रदेश और देश में सुख शांति बनी रहने की प्रार्थना की गई।
सभी राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। डॉ. रवि शर्मा, प्रेम सागर, उप प्रधान गतवाड़ पंचायत अजय शर्मा ने बताया कि हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रों में ठाई माता मंदिर में हवन, प्रसाद और भंडारे का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाता है। इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस बार पहले नवरात्र पर माता को कड़ाई प्रसाद चढ़ाया गया। साथ ही 14 अप्रैल को हवन यज्ञ, भंडारे और जागरण का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है सभी भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और जागरण में भी हाजिरी लगाएं। इस अवसर पर अनिल शर्मा, संजीव, संजू बोटी, रमेश धीमान, सुरेश, नवीन कुमार, लवली, नरेश कुमार, जयनंद, प्रीतम, अनिल धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।