{"_id":"69f203594455dc2579034849","slug":"on-the-first-day-16-candidates-filed-their-nomination-papers-in-bilaspur-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158950-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पहले दिन जिला बिलासपुर में 16 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पहले दिन जिला बिलासपुर में 16 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
Wed, 29 Apr 2026 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू
घुमारवीं, बिलासपुर और श्री नयना देवी जी नगर निकाय क्षेत्रों में नामांकन को लेकर दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन जिला बिलासपुर में चुनावी सरगर्मी देखने को मिली और कुल 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30 अप्रैल तथा 2 मई को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे।
पहले दिन नगर परिषद बिलासपुर में वार्ड नंबर 11 से भाजपा समर्थित मुकेश भाटिया ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 11 से ही रोशन लाल सहगल, वार्ड नंबर 8 से रजनी, वार्ड नंबर 9 से अमित कुमार ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 कल्याणा से विशाल, वार्ड नंबर 8 से रचना शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर 5 से पृथ्वी चंद ने भी नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार नगर परिषद श्री नयना देवी जी में भी नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन उत्साह देखने को मिला। यहां वार्ड नंबर 1 से दीपक शर्मा और महेश कुमार, वार्ड नंबर 3 से सीताराम और रमन कुमार, वार्ड नंबर 4 से लता कुमारी, वार्ड नंबर 5 से आरती और अमन कौशिक, वार्ड नंबर 6 से नेहा शर्मा, वार्ड नंबर 7 से दीक्षा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 6 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत 17 मई को सुबह 7 बजे दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पहले दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों की सक्रिय भागीदारी से निकाय चुनाव का माहौल और अधिक गरमा गया है।