फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the birthday of former CM, Cricket Association performed Mahamrityunjaya Yagna in Shiva temple

Bilaspur News: पूर्व सीएम के जन्मदिन पर क्रिकेट संघ ने शिव मंदिर में किया महामृत्युंजय यज्ञ

Thu, 10 Apr 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
On the birthday of former CM, Cricket Association performed Mahamrityunjaya Yagna in Shiva temple
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर बिलासपुर शिव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ करते क्रिकेट
बिलासपुर मार्केट में हलवा, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस बिलासपुर में क्रिकेट संघ ने धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम किए गए।


सुबह 10 बजे कार्यक्रमों की शुरुआत क्रिकेट संघ के सदस्यों द्वारा शिव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ से हुई, जिसमें उन्होंने धूमल जी की लंबी आयु की कामना की। इसके उपरांत 11:30 से 12:30 बजे तक बिलासपुर मार्केट में हलवा बांटा गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। इसके बाद जिला क्रिकेट संघ के सदस्य एवं अन्य युवा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों को फल बांटे। साथ ही, अपराजिता अनाथालय में राशन वितरण भी किया, जिससे अनाथ बच्चों को सहयोग मिला। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सदस्य महेंद्र चंदेल, आर रघु, अनुज पाल दास, आशीष कपिल, अनिरुद्ध शर्मा, करप्रीत सिंह मेहता, राजीव शर्मा, कमल महाजन, विशाल रतवान, शुभम शर्मा, अनिल ठाकुर, वरुण, भरत शर्मा, पवन कटोच, अजय कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे। संघ के महासचिव विशाल जगोता ने बताया कि इन कार्यक्रमों की रूपरेखा एक दिन पहले ही तैयार कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से बिलासपुर के लिए अविस्मरणीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed