{"_id":"5f91c7ec8ebc3e9bcc42ca78","slug":"on-seventh-navratri-bilaspur-news-sml349233872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें नवरात्रे पर श्री नयना देवी जी में 6400 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें नवरात्रे पर श्री नयना देवी जी में 6400 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर में सप्तमी के दिन शाम 6 बजे तक 6400 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं, मंदिर में छठे नवरात्र को में 4.48 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा। इसके अलावा 6.400 ग्राम सोना, 631.600 ग्राम चांदी और 5 कनाडा के डॉलर चढ़ावे में चढ़े।
शारदीय नवरात्रे के सातवें दिन श्री नयना देवी जी शक्तिपीट में शाम पांच बजे तक साढ़े हजार श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतों को पूरा करने के लिए मां के दर पर माथा टेका। इनमें पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली सहित विदेशों के भी श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं, नवरात्रों में मंदी का सामना करने वाले कारोबारियों को भी थोड़ी राहत मिली। मंदिर में अपेक्षा के अनुसार श्रद्धालु न पहुंचने से श्री नयना देवी जी में कारोबारियों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है, लेकिन सप्तमी, अष्टमी और नवमीं पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने बताया कि मंदिर अष्टमी पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर सैनिटाइजेशन के कार्य तक पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। वहीं स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीमें दिन राम ड्यूटी पर तैनात हैं, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।