फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On National Resolution Day, employees took the oath of unity and integrity.

Bilaspur News: राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर कर्मचारियों ने ली एकता अखंडता की शपथ

Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
On National Resolution Day, employees took the oath of unity and integrity.
उपायुक्त कार्यालय परिसर बिलासपुर स्थित बचत भवन में संकल्प दिवस के अवसर पर अधिकारियों  कर्मचारिय
उपायुक्त कार्यालय परिसर बिलासपुर बचत भवन में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त कार्यालय परिसर बिलासपुर स्थित बचत भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

शपथ के माध्यम से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भी याद करते हुए एसडीएम राजदीप सिंह ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, अटूट संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों के माध्यम से भारत को एक मजबूत दिशा प्रदान की। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed