फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   old man died due to bike collision

Bilaspur News: बाइक की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत

Sun, 16 Apr 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
old man died due to bike collision
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के गांव सेउ के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेउ गांव के सोहन लाल (65) शुक्रवार शाम सात बजे धर्मशाला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहे थे। अचानक एक बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना घुमारवीं को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सोहनलाल को स्थानीय लोगों की सहायता से घुमारवीं सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सोहनलाल को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। एम्स में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बाइक की तेज रफ्तार के कारण हुई है। पुलिस ने बाइक सवार दीपक कुमार (34), निवासी गांव समताना, जिला हमीरपुर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed