{"_id":"669e474f80d9ff3d0d01b559","slug":"officials-should-speed-up-development-works-adc-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120527-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीसी
विज्ञापन
-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन
-अधिकारियों ने एडीसी को विकास कार्यों के बारे में कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को बचत भवन बिलासपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने की।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15वें वित्त आयोग के तहत सभी उपमंडलों में अधिकारी जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों में तेजी लाएं और वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि को विकास कार्यों में खर्च करें। जिले में नए 25 पंचायतों के पंचायत घरों के निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 25 में से 16 पंचायत घरों के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर निर्माण के लिए पैसा जारी कर दिया गया है, जबकि सदर उपमंडल के भोली पंचायत, घुमारवीं उपमंडल की संडियार, अवारी, पनोह, त्यून खास और झंडूता उपमंडल की विजयपुर, बाला और निहान पंचायत घर के निर्माण के लिए जमीन चयन करने की प्रक्रिया जारी है। डॉ. निधि ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत सभी शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपमंडलों के माध्यम से 15वें वित्त आयोग के तहत खर्च किए जा रहे राशि की समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट
मनरेगा के तहत जिले में हुए 4170 कार्य
डॉ. निधि ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा कार्यों में वर्ष 2023-24 के दौरान 4170 कार्य किए गए। इसमें सदर के तहत 700, घुमारवीं उपमंडल में 1792, झंडूता उपमंडल में 1154 और श्री नयना देवी जी उपमंडल में 524 कार्य किए गए हैं। सदर उपमंडल में 131 हाउस होल्ड टॉयलेट, घुमारवीं में 182, झंडूता में 129 और श्री नयना देवी जी में 70 हाउसहोल्ड टॉयलेट बनाए गए हैं। इसके अलावा सदर उपमंडल में 67 कम्युनिटी सेनेटरी परिसर, झंडूता में 76, घुमारवीं में 64 और श्री नयना देवी जी में 22 कम्युनिटी सेनेटरी परिसर बनाए गए हैं।