Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Offices of money deposit companies started reopening in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में फिर से खुलने लगे पैसा जमा करने वाली कंपनियों के कार्यालय

Sun, 19 May 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Offices of money deposit companies started reopening in Ghumarwin.
-दो साल पहले भी लोगों का पैसा डकार कर गायब हुई है फाइनेंस कंपनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर से करीब दो वर्ष पहले लोगों का पैसा डकार कर फरार हुई जरयाल मोटर फाइनेंस कंपनी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है, वहीं कुछ एक जगहों पर पैसा जमा करने वाली कंपनियों के नए कार्यालय खुल गए हैं। यह कार्यालय मान्यता प्राप्त हैं या फिर ऐसे ही चल रहे हैं, लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आरडी, एफडी के तौर पर पैसा जमा करवाने की एवज में मोटा ब्याज देने की बातें कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का पैसा कितना सुरक्षित है यह कोई नहीं जानता। कुछ समय पहले भी कंपनी के नाम पर घुमारवीं शहर में सालों तक एक कार्यालय चलता रहा। उस कार्यालय में सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपये जमा था, लेकिन कंपनी मालिक ने अपना कार्यालय एकाएक बंद कर दिया। इसके बाद लोगों के पैसे डूब गए। इसी कंपनी का एक कार्यालय हमीरपुर में भी मौजूद था। वहां भी कार्यालय बंद कर दिया गया। दोनों जगहों पर करोड़ों रुपये लोगों के डूब गए। मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा। इसके बाद जांच हुई और कंपनी के मालिक को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो साल से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन लोगों के पैसे नहीं मिल सके। सूत्र बताते हैं कि उस कंपनी को पैसे जमा करने संबंधी मान्यता बंद कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी मालिक लोगों के पैसे जमा करता रहा और बाद में पैसे का कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में घुमारवी व आसपास के भोले भाले लोग कंपनी में पैसे लगा रहे हैं। बता दें कि कोई व्यक्ति अगर कंपनी खोलना चाहता है तो उसे इसके लिए आरबीआई से मान्यता लेना जरूरी है। मान्यता प्राप्त करने के बाद अगर कंपनी मालिक कंपनी का विघटन कर देता है तो फिर लोगों का पैसा मिलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों संजीव, दीपक, नीरज, सोहनलाल, राजेश, महेंद्र आदि ने कहा कि इससे पहले भी आधा दर्जन के करीब कंपनियां फरार हो चुकी हैं। ऐसे में समय रहते जांच न हुई तो फिर से ऐसा वाक्य सामने आ सकता है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक च्रदंपाल ने कहा कि घुमारवीं व आसपास के क्षेत्रों में पैसे जमा करने वाली कंपनियों की जांच की जाएगी। कंपनियों के बायलॉज व अन्य दस्तावेज जांचे जाएंगे। कोई फ्रॉड कंपनी होगी तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed