फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officers took to the streets to remove encroachment

Bilaspur News: अतिक्रमण हटाने को लेकर सड़क पर उतरे अधिकारी

Wed, 23 Oct 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Officers took to the streets to remove encroachment
घुमारवीं में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उपस्थित एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी चंद्रपाल सिंह व अधिक
दुकान के बाहर बैरीकेड लगाकर सेल लगाने की इजाजत
विज्ञापन

दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कस्बे में बढ़ते यातायात दबाव के चलते बुधवार को घुमारवीं में पूरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन के अलावा पुलिस बल और नगर परिषद घुमारवीं के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी और डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कार्रवाई की अगुवाई की।
प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले भी इसी तरह का अभियान प्रशासन ने चलाया था। इसके तहत शहर के अंदर बने फुटपाथ को खाली करवाया गया। हालांकि उसके बाद भी कुछ जगह फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन को मिली थी। इसके बाद एक बार फिर से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। प्रशासन ने दिवाली के अवसर पर शहर में यातायात दबाव के चलते दुकानदारों को दो टूक शब्दों में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले वर्ष दिवाली के मौके पर पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया था। इसके बाद पूरा दिन लोग जाम से जूझते नजर आए। इस बार प्रशासन में दिवाली से पहले तैयारी कर ली है ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कार्यकारी थाना प्रभारी घुमारवीं अनूप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, कनिष्ठ अभियंता प्रशांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के बाहर सेल लगाने की इजाजत, लगाना होगा बैरीकेड
दिवाली के चलते कुछ दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर सेल लगाए जाने की इजाजत मांगने के बाद प्रशासन ने तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक सेल लगाने की इजाजत दी है। इसके साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी है कि कोई भी दुकानदार फुटपाथ के ऊपर किसी भी प्रकार का सामान रखकर उसे सेल नहीं करेगा। जहां पर वह सेल लगाने के लिए सामान रखेगा उसके बाहर उसे अपना बैरीकेड लगाना होगा। उस बैरीकेड के अंदर ही ग्राहक खड़े होकर सामान खरीद पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed