फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officers and employees who spread corruption will go to jail

भ्रष्टाचार फैलाने वाले अधिकारी व कर्मचारी जाएंगे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees who spread corruption will go to jail
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि अधिकारी व कर्मचारी लोगों की समस्याओं को निपटाएं और जो अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ सबूत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल की हवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री शनिवार को नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों को चेता रहे थे। ग्राम नवाबगंज, खेमरी के लोगों ने बिजली बिल संबंधी शिकायतें की। सभासद सौरभ सक्सेना, डॉ. बलविंदर सिंह आदि ने कहा कि मोहल्ला साहूकारा में हाईटेंशन लाइन के केबिल एक माह से जमीन पर गिरी पड़ी है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग उठाने को तैयार नहीं है, जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बिजली के खंभे लगवाने की मांग की। चौधरी लोकेंद्र सिंह ने मोहल्ला आनंदनगर के शमशानघाट का कार्य शीघ्र शुरु कराने की मांग की। मंत्री ने कहा कि शासन ने शमशानघाट को स्वीकृत कर दिया है और शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद मंत्री ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, एसडीओ संजय सिंह, राजकुमार सिंह आदि के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। उन्हें वह ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी समस्या नहीं होने दे रहे हैं। लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें बिजली विभाग की भ्रष्टाचार संबंधी तमाम शिकायतें मिल रहीं हैं, जो ठीक नहीं है और सबूत मिलने पर वह संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भी भेजने में देरी नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि शासन की हर योजना हर लाभार्थी को मिलनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, गुरकीरत सिंह औलख, नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, गुरमीत सिंह भट्टी, दलजीत सिंह, रक्षपाल सिंह, चौधरी लोकेंद्र सिंह, रविंद्र सिकदार, जसपाल सिंह, देवेंद्र सिंह बाजवा, लक्की ढिल्लो, मंगल सिंह, सिमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह औलख, इकरार अहमद, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed