फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Number of students applying to government colleges has declined.

Bilaspur News: सरकारी कॉलेजों में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या हुई कम

Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Number of students applying to government colleges has declined.
छह कॉलेजों में प्रवेश के लिए 870 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया हुई पूरी, आज होगी काउंसलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। इस बार जिले के छह सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए करीब 870 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं।
पिछले साल की तुलना में आवेदन संख्या में कमी देखी गई है, जिससे सरकारी कॉलेजों में छात्रों के घटते रुझान की चर्चा शुरू हो गई है। शनिवार को महाविद्यालयों में काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

दाखिले के लिए सबसे अधिक आवेदन राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्राप्त हुए हैं। यहां विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए 493 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 287 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं अन्य कॉलेजों में भी आवेदन संख्या अपेक्षाकृत कम रही है। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में 33, राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में सात, राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 18, राजकीय महाविद्यालय झंडूता में 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी कॉलेजों को मिलाकर कुल आवेदन संख्या 870 रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ साल में व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ने के कारण पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन संख्या प्रभावित हुई है। वहीं, इस साल कुछ कॉलेजों में विषयों के बंद होने का असर भी आवेदन संख्या पर दिखाई दे रहा है। विभागीय निर्णय के तहत राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विज्ञान संकाय में नए प्रवेश बंद कर दिए गए हैं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय जुखाला में विज्ञान, वाणिज्य और श्री नयना देवी जी में वाणिज्य संकाय में प्रवेश नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में संबंधित कॉलेजों में आवेदन संख्या सीमित रहने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को कॉलेज में काउंसलिंग आयोजित होगी, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।

काउंसलिंग में अभ्यर्थी का आना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं आएगा वह प्रवेश प्रक्रिया से से बाहर हो जाएगा। काउंसलिंग के दिन सभी अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ आएं। अभ्यर्थी अपना जाति प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं अन्यथा वह उस कैटेगरी के योग्य नहीं माना जाएगा। पहली मेरिट सूची 20 जून को शाम 5 बजे लगा दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को फीस 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन जमा करनी होगी। दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जून को होगी, जिसकी मेरिट सूची उसी दिन शाम 3 बजे जारी होगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को फीस 25 जून से 27 जून तक ऑनलाइन जमा करानी होगी। कॉलेज में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed