फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NTPC Koldam will teach the skill of mushroom production to 50 villagers in Harnoda and Jamthal.

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम हरनोड़ा और जमथल में 50 ग्रामीणों को सिखाएगा मशरूम उत्पादन का हुनर

Sat, 31 Oct 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
NTPC Koldam will teach the skill of mushroom production to 50 villagers in Harnoda and Jamthal.
एनटीपीसी कोलडैम की ओर से हरनोडा एवं जमथल में शुरू किए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत हरनोड़ा और जमथल में 15 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें दोनों पंचायतों के 25-25 प्रतिभागियों सहित कुल 50 ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एसएस राव ने किया। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी निर्मला धीमान को सौंपी गई है। वह स्वयं मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं और बिलासपुर की कई महिलाओं को मशरूम उत्पादन के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका से जोड़ चुकी हैं। उनके अनुभव से प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक और इसके व्यावसायिक पहलुओं की जानकारी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed