फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NTPC distributed nets to 900 fishermen

Bilaspur News: एनटीपीसी ने 900 मछुआरों को बांटे जाल

Wed, 04 Dec 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
NTPC distributed nets to 900 fishermen
गोबिंद सागर झील के मछुआरों को मछली पकड़ने वाले जाल वितरित करने के बाद उपस्थित एनटीपीसी कोलडैम क
-मछुआरों के जाले टूटने से उनका काम हो रहा था प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने गोबिंद सागर झील में मछली पकड़ने का काम करने वाले 900 मछुआरों को जाल बांटे हैं। कार्यक्रम जकातखाना, लुहणू मैदान बिलासपुर में आयोजित किए गए। यहां मछुआरों को उनके टूटे हुए जालों के स्थान पर नए जाल दिए गए।

एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि मछली पालन विभाग से जानकारी मिली थी कि गोबिंद सागर झील में पानी के तेज बहाव में मछुआरों के जाल टूट गए थे। ऐसे में उनका रोजगार प्रभावित हो रहा था। इस समस्या का समाधान करने के लिए एनटीपीसी कोलडैम ने मछुआरों को जाल उपलब्ध कराए हैं। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से सहायक प्रबंधक (सीएसआर) पूरन सिंह, कार्यकारी हिमांशु गुप्ता ने जाल मछुआरों को सौंपे। इसके तहत जकातखाना के नौ मत्स्य पालन केंद्रों के 554 मछुआरों को जाल वितरित किए गए। इस दौरान प्रदेश मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक पंकज ठाकुर, जकातखाना के मत्स्य अधिकारी विवेक भी मौजूद रहे। इसके बाद जिले के अन्य आठ मत्स्य पालन केंद्रों के 346 मछुआरों को भी जाल प्रदान किए गए। समारोह में बिलासपुर के मत्स्य पालन अधिकारी बलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed