फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NP Bilaspur appealed for correction of family register

Bilaspur News: नप बिलासपुर ने परिवार रजिस्टर दुरुस्तीकरण के लिए की अपील

Fri, 30 Jan 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
NP Bilaspur appealed for correction of family register
कई परिवारों के विवरण अभी भी अधूरे हैं या हैं त्रुटियां, 15 दिन में कराएं सुधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से नगर परिषद बिलासपुर क्षेत्र के परिवारों का सत्यापन कर ऑनलाइन परिवार रजिस्टर तैयार किया गया है। हालांकि, सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया है कि कई परिवारों के विवरण अभी भी अधूरे हैं या उनमें त्रुटियां दर्ज हैं। ऐसे में नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने परिवार रजिस्टर की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।

नगर परिषद के अनुसार कुछ परिवारों की प्रविष्टियां ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पाई हैं, जबकि कई मामलों में नाम, उम्र, संबंध या अन्य विवरणों में गलतियां पाई गई हैं। इन त्रुटियों के चलते भविष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर ने बताया कि परिवार रजिस्टर सरकार की अनेक योजनाओं की आधारशिला है। पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभों के लिए परिवार रजिस्टर का सही और अद्यतन होना आवश्यक है। यदि विवरण गलत या अपूर्ण रहता है तो पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। नगर परिषद ने नगर क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने परिवार रजिस्टर की ऑनलाइन प्रविष्टियों की जांच करें। जिन परिवारों के नाम दर्ज नहीं हैं या जिन विवरणों में त्रुटि है, वे नगर परिषद बिलासपुर कार्यालय अथवा संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों सहित सुधार करवा सकते हैं। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए है, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई अड़चन न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed